छत्तीसगढ़
धान खरीदी तिहार: किसानों का बढ़ा विश्वास, जिले में अब तक 18,533 क्विंटल धान की खरीदी
Shantanu Roy
24 Nov 2025 11:21 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और किसान हित में संचालित हो रहा है। जिला प्रशासन की तैयारियां और सतत निगरानी प्रभावी साबित हो रही हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव सीधे-सीधे किसानों की संतुष्टि में झलक रहा है। आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान बेचने पहुंचे ग्राम पंचायत भिट्ठी कला के किसान उत्साहित और संतुष्ट दिखाई दिए। किसान बनकेश्वर राम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में इस बार तुलाई से लेकर भुगतान प्रक्रिया तक सभी व्यवस्थाएं पहले से अधिक सुव्यवस्थित हैं। उन्होंने ने कहा कि बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, टोकन प्रक्रिया और पंजीकरण जैसी सुविधाएं व्यवस्थित होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
केंद्रों में मौजूद स्टाफ भी सहयोगात्मक व्यवहार कर रहे हैं। जिससे धान खरीदी का माहौल सहज और पारदर्शी बना हुआ है। जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी आई है। अब तक 18,533.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में इस वर्ष 55,937 किसान पंजीकृत हैं तथा 54 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी व्यवस्था संचालित किए जा रहे हैं। केंद्रों में तौल मशीनों की नियमित जांच,बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता,परिवहन व्यवस्था की निरंतर समीक्षा,भुगतान प्रक्रिया की समयबद्धता जैसी व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। धान खरीदी से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान कंट्रोल नंबर 9630682959 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार टोकन लेकर समय पर धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र पहुंचे और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया का लाभ उठाएं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





