छत्तीसगढ़

15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर रहें हैं, CM साय बोले, VIDEO

jantaserishta.com
12 Nov 2026 12:30 PM IST
15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर रहें हैं, CM साय बोले, VIDEO
x
भोपाल रवाना.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। भोपाल रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान CM साय ने धान खरीदी को लेकर कहा कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जा रही है। सरकार इसकी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
वहीं जनजाति गौरव दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश में भी इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजाति गौरव दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
बता दें कि CM साय भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वर्गीय माता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की माता जी का तेरहवीं कार्यक्रम है। इसमें शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story