छत्तीसगढ़

धान खरीदी 15 से, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में प्रभारी कलेक्टर हरेश मण्डावी ने ली प्रेस वार्ता

Shantanu Roy
14 Nov 2026 10:20 PM IST
धान खरीदी 15 से, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में प्रभारी कलेक्टर हरेश मण्डावी ने ली प्रेस वार्ता
x
छग
Kanker. कांकेर। जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने आज प्रेसवार्ता लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। धान खरीदी के लिए जिले में 163 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 14 नए धान खरीदी केन्द्र भी शामिल हैं। इसके अलावा किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 04 उपकेन्द्र भी
स्थापित किए
गए है, इसमें भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम बांसला, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर एवं कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम रेंगावाही तथा ढोरकट्टा में उप केन्द्र स्थापित किया गया है। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान है, बोए गए वास्तविक रकबा एवं उपज के आधार पर किसानों के धान क्रय किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा धान के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर निर्धारित किए गए है, जिसमें समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना की सहायता राशि भी शामिल हैं।

शासन द्वारा धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। धान कामन का समर्थन मूल्य 2,441 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ‘ए’ का समर्थन मूल्य 2,461 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा घोषित कृषक उन्नति योजना के अनुसार यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है तो भी उसे सत्यापित पात्र रकबे के आधार पर पूरी निर्धारित आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। धान विक्रय के लिए किसानों को 10 नवंबर से टोकन जारी किए जा रहे हैं। टोकन व्यवस्था के तहत 70 प्रतिशत टोकन तुहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत टोकन संबंधित समितियों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। अब तक की स्थिति में जिले के 79 उपार्जन केंद्रों में कुल 195 टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 8 हजार 155 क्विंटल धान की खरीदी किया जाएगा। सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं निगरानी दलों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खरीदी के लिए अनुमानित 28 हजार 920 गठान बारदाने की आवश्यकता होगी, जिसमें 50 प्रतिशत नया एवं 50 प्रतिशत पुराना बारदाना शामिल है।
Next Story