छत्तीसगढ़

धान खरीदी अंतिम चरण पर, प्रशासन लगातार कर रहा निगरानी

jantaserishta.com
3 Feb 2022 9:18 PM IST
धान खरीदी अंतिम चरण पर, प्रशासन लगातार कर रहा निगरानी
x

सरगुजा: धान खरीदी में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं पर सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह समेत प्रशासनिक अमला लगातार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर सतत निगरानी बनाए हुए हैं ताकि सही किसान कहीं धान बेचने से वंचित न रह जाए साथ ही बिचौलिए और कोचियों का धान समितियों में ना खपाया जा सके इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह ने रामपुर और खैरबार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया रामपुर धान खरीदी केंद्र में अब तक कुल 518 किसानों ने 24843 मेट्रिक टन धान बेचा है वही रामपुर पहुंचे एक किसान से कलेक्टर ने बात की तो किसान उनकी बातों को संतोषप्रद जवाब नही दे पाया जिसके बाद कलेक्टर संजीव कुमार झा ने एसडीएम अंबिकापुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं वही खैरबार धान खरीदी केंद्र में अब तक 407 किसानों ने 16864.40 मैंट्रिक टन धान बेचा हैं

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story