छत्तीसगढ़

धान की फसल को बीमारियों ने जकड़ा, बारिश होने से किसान परेशान

Nil dhankar
19 Oct 2022 9:42 AM IST
धान की फसल को बीमारियों ने जकड़ा, बारिश होने से किसान परेशान
x

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम जानकारी की माने तो बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है। जिसके चलते अगले 2 दिन में प्रदेश के कुछ और हिस्सो से मानसून की विदाई हो सकती है। प्रदेश में 70 मिली मीटर की वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 42 प्रतिशत ज्यादा है।

लगातार हो रही है बारिश से किसान बहुत ज्यादा परेशान है। खड़ी फसल में बीमारी फैल रही है। खेतों मे पानी भरा हुआ है। जिसके कारण हारवेस्टर खेत के अंदर नहीं जा पा रहा है। कुल मिलाकर बारिश सबसे ज्यादा किसानों का घाटा करा रही है।


Next Story