छत्तीसगढ़

धान की फसल बीमारी के चपेट, बारिश होने से किसान परेशान

Nil dhankar
14 Oct 2022 8:31 AM IST
धान की फसल बीमारी के चपेट, बारिश होने से किसान परेशान
x

रायपुर । प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम नहीं आ रहा है। आए दिन राज्य के अलग अलग इलाके में तेज वर्षा हो रही है। जिसके कारण आम जनता और किसान परेशान है। आम नागारिक की दिनचर्या में बेमौसम बारिश के चलते प्रभावित हो रही है। वहीं किसान की खरीफ की फसले भी बीमारी के चपेट में आ रही है। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में जोरदार बारिश शुरु हो गई। बारिश के संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिए थे। सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार दिख रहे है।


Next Story