छत्तीसगढ़

पान ठेले को जलाया, 2 युवकों ने की ये हरकत

Nil dhankar
26 Dec 2022 8:40 AM IST
पान ठेले को जलाया, 2 युवकों ने की ये हरकत
x
छग
बिलासपुर। उधार में सामान नहीं देने पर पुराना बस स्टैंड के पास के एक पान ठेला में रात को दो युवकों ने आग लगा दी। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। पुराना बस स्टैंड के पास आशीष कछवाहा की पान मसाले की दुकान है। संत तिवारी व निखिल कश्यप उसकी दुकान पर आए और उधार में पान गुटखा मांगा। आशीष के मना करने पर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी और दुकान को जला देने की धमकी दी।

आशीष दुकान बंद कर घर आ गया। इसके बाद दोनों युवक रात करीब 1 बजे आशीष की दुकान पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पूरा सामान जल गया। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाई। दुकान का पूरा सामान जल चुका था। तारबाहर थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीआई मनोज नायक के अनुसार आगजनी में जिन दो युवकों का नाम आ रहा है उन्हें पान ठेला वाला पहचानता है। दोनों नियमित रूप से आया करते थे। पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है।

Next Story