छत्तीसगढ़

पान ठेला सील, गांजा और चाकू के साथ संचालक गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 Jun 2025 3:09 PM IST
पान ठेला सील, गांजा और चाकू के साथ संचालक गिरफ्तार
x

रायपुर। पान ठेला संचालक गिरफ्तार हुआ है, थाना खमतराई में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की गंगा नगर खमतराई में एक व्यक्ति पान ठेला की आड़ में पुड़िया - पुड़िया में गांजा विक्रय कर रहा है। उपरोक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्रवाई की गई जहां पर पान ठेला संचालक पांडो साहू निवासी गंगानगर द्वारा पान ठेला में 02 किलो गांजा कीमती 22000 रु रखे मिला।

साथ ही एक झोला में रखें तीन चाकू और एक नग अस्तुरा भी मिला । मौके पर पान ठेला को सील कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 646/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


पूर्व में भी सभी पान ठेला संचालकों की बैठक लेकर हिदायत दी गई थी कि नशे से संबंधित कोई अवैध सामग्री ना बेचे थाना क्षेत्र में कुम्हारो की भी बैठक ली गई थी जिसमें चिलम का उपयोग गांजा पीने के लिए बताने पर स्वयं से 08 कुम्हारों द्वारा 1700 चिलम नष्ट किया गया भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाही जारी रहेगी।

नाम गिरफ्तार आरोपी

पांडो साहू पिता स्व. परघनिया साहू उम्र 37 वर्ष निवासी सुलभ के पीछे गंगानगर भानपुरी थाना खमतराई रायपुर


Next Story
null