छत्तीसगढ़

पान ठेला संचालक को दी धमकी, दो युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
9 July 2023 10:34 AM IST
पान ठेला संचालक को दी धमकी, दो युवक गिरफ्तार
x
छग

राजनांदगांव। शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर पान ठेला संचालक को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से धारदार चाकू भी जब्त किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जीएसटी आफिस के पास केसर नगर निवासी प्रदीप बाम्बेसर पान ठेला चलाता है।

जहां शुक्रवार की शाम सोलह खोली निवासी रूपेश महानंद और बिट्टू सोलंकी पहुंची। दोनों ने प्रदीप से शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। लेकिन जब प्रदीप ने रुपए देने से मना किया तो उन्होंने धारदार चाकू निकाल लिया और उसे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों ने दुकान में जमकर गाली गलौज की। प्रदीप ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद टीमने आरोपी रूपेश और बिट्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA,.COM पर


Next Story