छत्तीसगढ़

राजधानी का ऑक्सीजोन बना अय्याशी का अड्डा

Nilmani Pal
5 Dec 2025 11:38 AM IST
राजधानी का ऑक्सीजोन बना अय्याशी का अड्डा
x

गार्डन में दिन-रात संदिग्ध लडक़े-लड़कियों व असामाजिक तत्वों का जमावडा

अवैध तरीक़े से गांजा और लडक़ी सप्लाई का कार्य सुचारु रूप से ऑक्सीजन के माध्यम से दलाल कर रहे

ऑक्सीजन रवि नगर ईएसी कॉलोनी के लिए बना जी का जंजाल

ऑक्सीजोन में अवैध क़ब्ज़ा जि़म्मेदार कौन, इन सबके पीछे कोई साजिश तो नहीं, जांच हो

ऑक्सीजोन में जुआ-सट्टा और सेक्सुअल एक्टिविटी

कलेक्ट्रेट से सटे गार्डन में संदिग्ध गतिविधियां, प्रशासन अनजान

आक्सीजोन बना नशेडिय़ों और ड्रग सप्लायरों का सुरक्षित ठिकाना

रायपुर । ऑक्सीजोन में शासन की अनुमति बिना किसी प्रकार के निर्माण या निर्माण नहीं किया जा सकता कुछ ऐसे वाले उद्योगपतियों ने ऑक्सीजन ने क़ब्ज़ा किया ऑफि़स बनाई क्लब हाल बनाया और आए दिन पर्यावरण को खऱाब करने के लिए ऑक्सीजन के पार्टी चलती है । जबकि ऑक्सीजोन बनाने हेतु आस पास की सभी दुकानें तोड़ी गई थी खालसा स्कूल सडक़ के किनारे 75 दुकान से ज़्यादा दुकानें तोड़ के दुकानदारों को वहाँ से हटाया गया था लेकिन उस समय जब प्रतिनिधियों अधिकारियों से इस बात पर आपत्ति दर्ज कराई कि दुकानदारों को मत हटाओ । तभी अधिकारियों ने स्पष्ट कहा था के यहाँ पर किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां नहीं होगी। ये ऑक्सीजोन और हृत्रञ्ज के क़ानून के अनुसार ऑक्सीजोन के आस पास व्यापारिक गतिविधियां या पार्टी कल्चर या होटल रेस्टोरेंट नहीं खोली जा सकती। तत्कालीन कलेक्टर ह्रक्क चौधरी ने अथक प्रयास औऱ बड़ी मेहनत से इस कार्य को अंजाम दिया था और ऑक्सीजोन का निर्माण तब जाकर हुआ था। लेकिन अब अधिकारी लोग मनमाने ढंग से उद्योगपति के हाथों ऑक्सीजोन को बेचने की साजिश को अंजाम दे रहे है। अधिकारी के पास ना अनुमति देने का अधिकार है ना हृह्रष्ट देने का अधिकार है ना ही अवैध क़ब्ज़ा करने का अधिकार है अब सवाल उठता है कि किसके अनुमति से ऑक्सीजोन में इतना बड़ा ऑफि़स और क्लब का निर्माण हो रहा है।

जहाँ पर व्यवसायिक गतिविधियां दिन रात सक्रिय रूप जारी है जिसकी जांच होनी चाहिए। रायपुर कलेक्ट्रेट से सटे ऑक्सीजोन रवि नगर अय्याशी का अड्डा बन गया है, बड़े नामचीन लोगों द्वारा बिना अनुमति और बिना पट्टा के वहां क्लबों का निर्माण किया जबकि ऑक्सीजोन में किसी प्रकार का निर्माण की अनुमति नहीं देता है। रवि नगर के लोगों का कहना है कि भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से क्लब का निर्माण किया गया है। जो पूर्णतया अवैध है ऑक्सीजोन में राज्य शासन से अनुमति बगैर किसी प्रकार के निर्माण की वैधता नहीं मानी जाएंगी। कुछ अमीरों और उद्योगपतियों ने ऑक्सीजोन में आना जाना शुरू किया और फिर लाफिंग क्लब बनाया जिसके बाद धार्मिक आयोजन किया ।अब इसी की आड़ में क्लब निर्माण कर पूरी रात और दिन अय्याशी और नशाखोरी का सुरक्षित अड्डा बना लिया है। दारू का अड्डा बन गया है। रवि नगर कॉलोनी निवासियों ने जिला और पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत की है, शांति पाने ऑक्सीजोन पहुंचने वाले साफ़ सुथरे लोग छेड़छाड़ के शिकार हो रहे है, ऑक्सीजोन अब ऑक्सीजोन नहीं रहा लव गार्डन बन गया । नगर निगम का चौकीदार भी बिकाऊ है दारू पीता है, लडक़े लड़कियों को क्लब उपयोग करने के लिए 500 रुपये प्रति घंटे की चार्ज लेकर उपलब्ध कराता है। अब सवाल उठता है कि ऑक्सीजोन के अंदर क्लब का निर्माण किसने किया है और किसकी अनुमति से निर्माण हुआ और अनुमति देने का अधिकार राज्य शासन के अलावा किसी और के पास तो नहीं।

सुबह और शाम ऑक्सीजोन में लडक़े लड़कियाँ नक़ली थर्ड जेंडर का वेश बदलकर लडक़े लोग भी पैसा हथियाने का नया तरीक़ा अपनाते है। शुद्ध हवा की चाह लेकर गार्डन पहुंचे लोगों को सेक्स आफर की आग से झुलसना पड़ता है। पुलिस की आँख में आक्सीजोन में हो रहे अवैध गतिविधियों को बिलकुल भी नहीं देखना चाहते है। इस तरह की अवैध गतिविधियां ऑक्सीजोन जैसे बड़े गार्डन में कलेक्टर कैंपस में हो रही है। कलेक्टर कैंपस के पास स्थित दोनों गार्डन लव गार्डन के नाम से देशभर में जाना जाने लगा है।

अब अवैध सेक्सुअल एक्टिविटी का दंश झेल रहा ऑक्सीजोन और कलेक्टर कैम्पस का गार्डन।

आक्सीजोन बनने से पहले यहां पर लोगों की सुविधा के लिए यहां शापिंग सेंटर बना था, जहां लोगों की रोजी रोजगार चलता उसे हटाकर आक्सीजोन बनाने की सरकारी मंशा पर पानी फेर रहा है। यहां शुद्ध हवा की जगह दूषित वातावरण से दो-चार होना पड़ता है।

रुका शहर के दूसरे आक्सीजोन का निर्माण कार्य...

राजधानी की आबोहवा बदलने के लिए रायपुर नगर निगम दूसरा आक्सीजोन तेलीबांधा पुलिस थाने के सामने बना रहा है। कृषि अभियांत्रिकी के पुराने दफ्तर और कमरों को तोडक़र खाली जमीन पर आक्सीजोन विकसित किया जा रहा है। इसके निकट स्थित तालाब को भी योजना का हिस्सा बनाया गया है। पिछले दिनों हुई वर्षा के कारण निर्माण कार्य रुक गया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक 13 करोड़ की लागत से करीब आठ एकड़ के इस आक्सीजोन का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्ट्रेरेट के बाद यह शहर का दूसरा आक्सीजोन है।

रायपुर के लोगों को मिलेगा नया पिकनिक स्पाट

तेलीबांधा थाने के सामने आक्सीजोन और उसी के पास के तालाब को आकर्षक लुक देने का काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर काम तेज गति से चल रहा था। हालांकि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि काम की रफ्तार रुकी नहीं है। अगले साल तक शहर को आक्सीजोन के साथ-साथ तेलीबांधा और कटोरा तालाब की तरह अवंति विहार में तालाब किनारे नया पिकनिक स्पाट मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि आक्सीजोन और तालाब को सस्पेंशन ब्रिज के जरिये कनेक्ट किया जाएगा। इसके साथ अवंति विहार के लोगों को अब मेन रोड में आने के लिए बाइपास सडक़ का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। तालाब के किनारे फोरलेन सडक़ बनाई जा रही है, जो सीधे अवंति विहार से सीधे तेलीबांधा मेन रोड से कनेक्ट रहेगी।

लोक निर्माण विभाग ने कचना से तेलीबांधा तक पुरानी सडक़ को चौड़ी करने काम चालू कर दिया है। प्रोजेक्ट के अनुसार तेलीबांधा थाने के सामने कृषि विभाग के पुराने दफ्तर को तोडक़र जमींदोज किया है। यह लगभग पांच एकड़ क्षेत्र है। इस प्लाट के आसपास काफी पेड़ और झाडिय़ां हैं। इसके आसपास की पूरी जगह में और पौधा रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को आक्सीजोन की तरह विकसित किया जाएगा।

Next Story
null