छत्तीसगढ़
नवप्रवेशित छात्र पर टूट पड़े दर्जनभर युवक, लॉ कॉलेज में रैगिंग के आरोप
jantaserishta.com
12 Sept 2026 8:39 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: डीपी विप्र लॉ कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज के कुछ युवकों ने एक नवप्रवेशित छात्र पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव बनाया। छात्र ने जब प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार किया तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक नवप्रवेशित छात्र ने महेश साहू, अखिलेश समेत करीब दर्जनभर युवकों पर मारपीट और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर चुके कुछ युवक भी शामिल है। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलेज कमेटी के स्तर पर कार्रवाई का फैसला लिया है।
कॉलेज की ओर से ऐसे पुराने छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है, जिनका कॉलेज से अब कोई शैक्षणिक संबंध नहीं है। इसके अलावा पूरे मामले की जानकारी बार काउंसिल को भी भेजे जाने की बात सामने आई है।
इधर, सरकंडा पुलिस ने कहा है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले की लिखित जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉलेज स्तर पर मामले की जांच और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
Tagsडीपी विप्र लॉ कॉलेज में रैगिंगडीपी विप्र लॉ कॉलेजRagging in DP Vipra Law CollegeDP Vipra Law College
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





