छत्तीसगढ़

मोहबा बाजार में दारू भट्ठी के विरोध में फिर बढ़ा आक्रोश, मंत्री से मिले रहवासी

Shantanu Roy
3 April 2026 8:55 PM IST
मोहबा बाजार में दारू भट्ठी के विरोध में फिर बढ़ा आक्रोश, मंत्री से मिले रहवासी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के कोटा मोहबा बाजार क्षेत्र में शराब भट्ठी को लेकर जनाक्रोश एक बार फिर सामने आया है। स्थानीय लोगों ने भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके निवास कार्यालय अटल नगर नवा रायपुर में मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, मारुति विहार कॉलोनी, श्रीजी टॉवर, मारुति हाइट, महंत तालाब कृष्णा नगर और ज्योति नगर कोटा के प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मिलकर दारू भट्ठी को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने 44 पन्नों का आवेदन सौंपा, जिसमें 1145 लोगों के नाम, पते, मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर शामिल हैं।

ज्ञापन के साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने 11 अप्रैल 2025 को विधायक और कलेक्टर रायपुर के साथ हुए पत्राचार की प्रतियां और अब तक हुए विरोध प्रदर्शनों से संबंधित समाचार पत्रों की कतरनें भी सौंपीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी विरोध के बावजूद दारू भट्ठी को उसी स्थान पर दोबारा खोल दिया गया, जिससे क्षेत्र में असंतोष बढ़ गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने पहले आश्वासन दिया था कि भट्ठी को स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बताया गया कि 20 सितंबर 2025 को 500 से अधिक लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से भट्ठी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उस दौरान कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तहसीलदार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।

जिसके बाद लोगों ने आंदोलन समाप्त कर दिया था। हालांकि, छह महीने बीत जाने के बाद भी भट्ठी को नहीं हटाया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। इसी कारण अब एक बार फिर लोगों ने संगठित होकर अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए दारू भट्ठी को जल्द से जल्द अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। उनका कहना है कि भट्ठी के कारण क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक माहौल प्रभावित हो रहा है। मंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इस बार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
Tagsरायपुरकोटा मोहबा बाजारदारू भट्ठीजन विरोधआबकारी मंत्रीज्ञापनप्रदर्शनस्थानांतरण मांगRaipurKota Mohaba Bazaarliquor distillerypublic protestExcise Ministermemorandumdemonstrationtransfer demandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story