छत्तीसगढ़
बेकाबू बोलेरो ने खड़ी कारों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हादसा
jantaserishta.com
20 Nov 2026 1:48 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा से हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने होटल के सामने खड़ी कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई जनहानी तो नहीं हुई, लेकिन कई वाहन क्षतिग्रस्त जरूर हो गए हैं। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह घटना गुरूवार की रात दीपका थाना क्षेत्र में हुई है। गेवरा दीपका के कटघोरा रोड स्थित सिंह रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में खड़ी कारों को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मारुति कार, थार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के मुताबिक, बजरंग चौक दीपका की ओर से आ रही बोलेरो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो SECL में नियोजित है और चालक विजयनगर का रहने वाला है।
घटना की जानकारी मिलते ही दीपका थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। वहीं यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोलेरो तेज रफ्तार में है और अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में खड़ी कारों को टक्कर मार देती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





