छत्तीसगढ़

’’हमर विधायक, हमर गांव म’’ कार्यक्रम 28 मार्च से

Nil dhankar
26 March 2023 4:39 PM IST
’’हमर विधायक, हमर गांव म’’ कार्यक्रम 28 मार्च से
x

कांकेर। विकासखण्ड कांकेर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में समस्याओं के समाधान के लिए ’’हमर विधायक, हमर गांव म’’ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 28 मार्च मंगलवार को 11 बजे से कमलीपारा दुधावा, दोपहर 01 बजे से धनोरा और 03 बजे से साल्हेटोला में ’’हमर विधायक, हमर गांव म’’ कार्यक्रम रखा गया है।

इसी प्रकार 29 मार्च बुधवार को 11 बजे से लेण्डारा, दोहपर 01 बजे से सारण्डा और 03 बजे से ग्राम डवरखार तथा 31 मार्च शुक्रवार को 11 बजे से ग्राम मलांजकुडुम एवं दोपहर 01 बजे से ईरादाह, जीवलामारी में ’’हमर विधायक, हमर गांव म’’ कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

Next Story