छत्तीसगढ़

आतंक के विरुद्ध हमारी लड़ाई अडिग है : CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
22 April 2026 10:44 AM IST
आतंक के विरुद्ध हमारी लड़ाई अडिग है : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। सीएम साय ने लिखा, कायरतापूर्ण पहलगाम आतंकी हमला में अपनी जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि... उनकी स्मृतियां हमें सदैव राष्ट्र की सुरक्षा और एकता के लिए सजग रहने की प्रेरणा देती रहेंगी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

आतंक के विरुद्ध हमारी लड़ाई अडिग है - भारत न कभी झुका है, न झुकेगा। आतंक की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़े

पहलगाम आतंकी हमले के एक साल पूरे हो गए हैं। पिछले साल 22 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आंतकियों से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिए। लेकिन कश्मीर में रहने वाले दो लोग ऐसे थे जो इस आतंकी हमले को रोक सकते थे। सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम नरसंहार वाले दिन दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर यानी इस आतंकी हमले से कुछ घंटे पहले कश्मीर में रहने वाले परवेज अहमद और बशीर अहमद ने तीन आतंकवादियों को बैसरन में छिपे हुए देखा था। इन आतंकवादियों में फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी शामिल था।

Next Story