नक्सलियों के साथ लड़ाई के बीच खुशियों के रंग बिखेरते हमारे जांबाज!

कांकेर। अति नक्सल प्रभावित छेत्रों में तैनात सभी वाहिनीओ में बड़ी धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया गया!राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ, खुशियों के रंग बिखेरते हमारे जांबाज! वहीं होली के जश्न में रायपुर के पुलिस लाइन में कलेक्टर और SSP ने DJ की धुन पर डांस किया। 48 घंटे तक लगातार लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी करने के बाद पुलिसवाले मस्ती के मूड में नजर आए। इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार ने भी जमकर होली खेली।
रायपुर पुलिस लाइन में मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए सॉन्ग और होली के पारंपरिक गानों पर अफसर झूमते दिखे। कार्यक्रम में IG अमरेश मिश्रा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह समेत ASP, CSP और शहरभर के थानेदार पहुंचे थे। सभी ने होली खेली।
इस दौरान SSP समेत अन्य अफसर भी रंग में रंगे दिखे। SSP ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने सजगता से ड्यूटी की है, फिर उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा करवाया। इसके अलावा बिलासपुर, रायगढ़, जगदलपुर और अन्य शहरों में भी स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।





