छत्तीसगढ़

छुट्टी के दिन भी लिए जा रहे हैं ओटीएस के आवेदन

jantaserishta.com
29 March 2024 9:30 PM IST
छुट्टी के दिन भी लिए जा रहे हैं ओटीएस के आवेदन
x
छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ के व्यवसायियों की सुविधा के लिए ओटीएस के आवेदन छुट्टी के दिन भी लिए जा रहे हैं। इसके तहत 30 और 31 मार्च की शासकीय अवकाश के दिन भी आवेदन लिए जाएंगे। राज्य शासन ने वैट के पुराने बकाया के एकमुश्त निपटारे के लिए छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज एवं शास्ति के निपटान अधिनियम (ओटीएस) के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि को सरकार द्वारा 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मार्च माह के अंतिम 3 दिन (29, 30 और 31 मार्च) लगातार शासकीय अवकाश है, इससे कई व्यापारी/करदाता आवेदन करने से वंचित न हो, इसको देखते हुए राज्य कर आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर सभी संभाग वृत्त कार्यालयों में कर्मचारियों की ड्यूटि विशेष रूप से ओटीएस के आवेदन प्राप्त करने के लिए लगाई गई है, जिससे शासन की योजना का लाभ लेने किसी बकायेदार को वंचित न होना पड़े।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story