छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे कलाकार रंग जमाने को तैयार
jantaserishta.com
2 Nov 2022 11:10 AM IST

x
रायपुर: हारूल नृत्य के लिए तैयार किया जा रहा हाथी।
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव 2022 के अवसर पर तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल सुबह 11.30 बजे आदिवासी परपंरा के अनुरूप नगाड़ा बजाकर नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया एवं छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में उन्होंने आदिवासी महोत्सव की सुंदर स्मृतियों से सुसज्जित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित संसदीय सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





