छत्तीसगढ़
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने युवाओं को जागरूक करने 9 नवम्बर को सायकल रैली का आयोजन
jantaserishta.com
8 Nov 2022 7:11 PM IST

x
तेलीबांधा तालाब से घड़ी चौक और वापस घड़ी चौक से तेलीबांधा तालाब तक सायकल रैली का आयोजन।
रायपुर: युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 9 नवम्बर को साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। 'पेडल फॉर पार्टिसिपेटिव इलेक्शन्स (Pedal for Participative Elections)' की थीम पर आयोजित यह सायकल रैली सवेरे सात बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक पहुंचेगी और वहां से वापस तेलीबांधा तालाब पहुंचेगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी और रायपुर के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी सायकल रैली में शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सायकल रैली में भाग लेकर युवा मतदाताओं को प्रेरित और जागरूक करें।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे देश में 9 नवम्बर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की शुरुआत की जा रही है। छत्तीसगढ़ और पूरे देश में 9 नवम्बर को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही यह काम शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे से की जा रही हैं जहां 9 नवम्बर को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद्र पाण्डेय सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भागीदारी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पुणे आम चुनावों में देश में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले प्रमुख शहरों में शुमार है। शहरी और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के लिए प्रेरित करने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर पुणे से किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





