छत्तीसगढ़

केन्द्रीय जेल जगदलपुर में एक दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Nil dhankar
18 Oct 2021 4:31 PM IST
केन्द्रीय जेल जगदलपुर में एक दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
x

रायपुर। केन्द्रीय जेल जगदलपुर में महारानी अस्पताल जगदलपुर के चिकित्सकों के द्वारा मंगलवार 12 अक्टूबर को एक दिवसीय वहृद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर मेें विशेषज्ञों चिकित्सकों के द्वारा 65 महिला एवं 163 पुरूष बंदियों का जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. आर. बी. पी गुप्ता, डॉ. मरियम वल्सला, डॉ. अक्षय पाराशर, डॉ सरिता मौर्य, डॉ. ब्लेसी सेमुएल, डॉ. दीपेन्द्र भदौरिया ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। इस अवसर पर जेल चिकित्सक डॉ. ऋषभ साव एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Next Story