
x
Balodabazar. बलौदाबाजार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने "जाबो" (जाग वोटर) कार्यक्रम अंतर्गत जिले मे विभिन्न आयोजन किये जा रहे है. इसी कड़ी मे मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार मे मानव श्रृंखला से स्वीप निर्माण,रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले मे मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जारी है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिये महाविद्यालयों मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
"जाबो" कार्यक्रम में समस्त शासकीय कार्यालयों एवं अशासकीय संगठनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता,समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं के नाम, परिवार के सभी सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावली में है कि नहीं यह सुनिश्चित कराया जाना। यदि नहीं है, तो निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने की प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराया जाना शामिल है। इसी प्रकार नाम,प्रविष्टियों पर त्रुटि होने पर निर्वाचक नामावली में संशोधन की प्रक्रिया से भी अवगत कराना, निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन सहित मतदान प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत निबंध, वाद-विवाद, नारा लेखन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन व विलोपित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
Next Story





