छत्तीसगढ़

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बाल दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Shantanu Roy
17 Nov 2026 6:02 PM IST
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बाल दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत बाल दिवस के अवसर पर बालिकाओं में शिक्षा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय दतरेंगी में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रर्शन किया।

इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसरों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिरण केन्द्र से वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ कौशिल्या सोनवानी, नम्रता साहू द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 धरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम 2005, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पिड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल सम्मानित किया तथा सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
Next Story