छत्तीसगढ़
DEO का आदेश, 6वीं से लेकर 12वीं तक के कक्षाओं को संचालिक करने की अनुमति दी
Nil dhankar
12 Feb 2022 1:46 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
CG NEWS
सरगुजा/अंबिकापुर। 14 फरवरी से जिले के शासकीय और निजी स्कूल खुलेंगे। जिला शिक्षाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के कक्षाओं का संचालन शुरू करने को कहा गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद DEO ने प्राचार्य और BEO को निर्देशित कर दिया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल संचालित किए जाएंगे।
बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल प्रदेश में 946 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 2169 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
Next Story





