छत्तीसगढ़

एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करने का आदेश, कॉलेज छात्र हो रहे परेशान

Nilmani Pal
21 Jun 2022 3:35 AM GMT
एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करने का आदेश, कॉलेज छात्र हो रहे परेशान
x

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग के एक फरमान ने छात्रों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सूबे में कॉलेज के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ हो गई है। लेकिन इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग का एक आदेश छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि सीबीएसई के नतीजे जारी नहीं होते तब तक एडमिशन की प्रक्रिया शुरू ना की जाए। इस पर सीजी बोर्ड के छात्रों का कहना है कि उनके नतीजों को निकले 1 महीने से अधिक का समय हो चुका है इसलिए उन्हें एडमिशन दिया जाए। विश्वविद्यालय और कॉलेज इस असमंजस में फंसे हुए हैं कि इसका क्या समाधान निकाला जाए। सीजी बोर्ड के छात्रों सहित अशासकीय प्राचार्य संघ भी लगातार जल्द से जल्द बच्चों को एडमिशन देने की मांग कर रहे हैं।

अशासकीय प्राचार्य संघ का कहना है कि नए नियम के कारण अकादमिक कैलेंडर 2022-2023 का पालन करना असंभव होगा। छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की संख्या लगभग 70 प्रतिशत एवं CBSE के विद्यार्थियों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत होती है। ऐसे में सभी महाविद्यालयों में 30 प्रतिशत सीट CBSE के विद्यार्थियों हेतु सुरक्षित रख कर प्रवेश प्रक्रिया जारी रखी जा सकती है।

Next Story