छत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार मामले में सेवा समाप्ति का आदेश जारी, कलेक्टर ने वसूली की कार्रवाई के दिए निर्देश
Nil dhankar
25 July 2022 4:23 PM IST

x
छग
गौरेला पेंड्रा मरवाही। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरवाही के कार्यवाहक समिति प्रबंधक शेष नारायण दुबे को अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं राशि गबन के कारण उनकी सेवा समाप्त करने, एफआईआर दर्ज कराने तथा गबन की गई राशि वसूल करने के निर्देश सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को दिए गए हैं।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुबे के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही से कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दुबे के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story





