छत्तीसगढ़

महिला के शव को दफनाने का विरोध, बस्तर में फिर बवाल

Nil dhankar
10 May 2026 5:35 PM IST
महिला के शव को दफनाने का विरोध, बस्तर में फिर बवाल
x
छग

बस्तर। जिले के भानपुरी पंचायत में शव दफन को लेकर आज जमकर बवाल देखने को मिला। क्रिश्चियन समाज की एक महिला के निधन के बाद उसके शव को दफनाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद ने उसे फॉरेस्ट की जमीन शव दफ़नाने को लेकर विरोध जताया। इस पूरे मामले में की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद परिजनों ने शव को करकपाल कब्रिस्तान में दफ़न किया।

दरअसल भानपुरी पंचायत निवासी आर. कुर्रे, जो क्रिश्चियन समाज से थीं, उनका कल निधन हो गया था। आज परिजनों द्वारा गांव में ही शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दफन का विरोध करने लगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

उन्होंने विरोध जताते हुए कहा की स्थान पर शव दफनाया जा रहा है वह वन विभाग की जमीन है क्रिश्चन समाज वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है उनका कहना है कि दफनाने के लिए जगदलपुर में कब्रिस्तान उपलब्ध है, इसलिए शव को वहीं दफनाया जाना चाहिए।

Next Story