छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी अग्निपथ स्कीम का विरोध, जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने दी ये चेतावनी

Nilmani Pal
20 Jun 2022 10:14 AM GMT
छत्तीसगढ़ में भी अग्निपथ स्कीम का विरोध, जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने दी ये चेतावनी
x

भिलाई। जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने अग्निपथ योजना का विरोध में प्रदर्शन किया है। यूनियन का आरोप है कि इस योजना के माध्यम से मोदी सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा करना चाहती है। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने के चार साल बाद बेरोजगार कर देगी। पहले वह यह बताए कि चार साल बाद बेरोजगार होकर वह युवा क्या करेंगे। अग्निपथ योजना के विरोध में जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसके विरोध में जगह-जगह जाकर लोगों को जोड़ना शुरू किया है। यूनियन के पदाधिकारी एक प्रचार रथ में रविवार को कोहका स्थित अवंती बाई चौक, कोहका बस्ती और सुपेला क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को पंफलेट्स बांटकर और नारे लाकर इस योजना के विरोध में प्रचार प्रसार किया।

यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की तरह ही छत्तीसगढ़ सरकार भी कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। उसने छत्तीसगढ़ राज पत्र में कंडिका 12 लाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को काम से बाहर कर दिया। इसकी जगह 176 पदों पर नई भर्ती निकाली गई है। यूनियन का कहना है कि सरकार चाहती तो सीधी भर्ती के तहत सभी कर्मचारियों नौकर पर ले सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Next Story