छत्तीसगढ़

हेयर सैलून की दुकान में संचालक ने की खुदकुशी

Nilmani Pal
30 July 2022 10:09 AM IST
हेयर सैलून की दुकान में संचालक ने की खुदकुशी
x
छग

बिलासपुर। सिरगिट्टी के नयापारा में सैलून संचालक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंचे स्वजन ने जमकर हंगामा मचाया। इस पर कुछ लोगों का मृतक के भाई से विवाद भी हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले राकेश श्रीवास(35) सैलून का संचालन करते थे। शुक्रवार को वे अपनी दुकान में ही थे। शाम को उन्होंने दुकान का पर्दा गिराकर अंदर फांसी लगा ली। शाम छह बजे के करीब एक युवक वहां पर बाल कटाने के लिए गया। अंदर दुकान संचालक के शव को फांसी पर झूलते देख उसने लोगों को जानकारी दी। इसके बाद वहां पर भीड़ जुट गई।

Next Story