छत्तीसगढ़
ऑपरेशन आघात: 919 लीटर अवैध शराब जब्त, 36 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 March 2026 10:26 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान “ऑपरेशन आघात” चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ सघन कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त की गई, जबकि 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 21 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 1 लाख 23 हजार रुपए बताई जा रही है।
छाल थाना की सबसे बड़ी कार्रवाई
अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में ग्राम बेहरामार में रेड कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को ध्वस्त किया गया। मौके से 530 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और लगभग 1000 किलो महुआ पास नष्ट किया गया। आरोपी जयपाल राठिया को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और बोतलें भी जब्त की हैं।
चक्रधरनगर की कार्रवाई
ग्राम बरलिया में आरोपी जगदीश सारथी से 51 लीटर और ग्राम नवापाली में अजय चौहान से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
पुसौर थाना की कार्रवाई
ग्राम तरडा में आरोपी जयकुमार यादव और देमति साव को मोटरसाइकिल सहित 18 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, तोरन साव को 5.40 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया।
घरघोड़ा थाना की कार्रवाई
ग्राम कोनपारा में आरोपी राजेश चौहान से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह ढाबा में बिक्री के लिए छिपाकर रखता था। ग्राम टेरम जुनाडीह में दिलबोध राठिया से 15 लीटर और ग्राम करीकछार में हेमलाल राठिया से 70 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।
पूंजीपथरा और भूपदेवपुर की कार्रवाई
ग्राम गुडगुड में आरोपी एतवार सिंह राठिया से 12 लीटर और ग्राम तराईमाल में कुमारी उरांव से 6 लीटर शराब जब्त। ग्राम गिण्डोला में मनोहर राठिया और ग्राम कुर्रूभाठा में शगंगोली लाल रावत से कुल 14 लीटर शराब बरामद।
खरसिया और तमनार की कार्रवाई
खरसिया पुलिस ने तीन अलग-अलग रेड में 9, 10 और 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। तमनार में आरोपी लोचन प्रसाद सिदार को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी रायगढ़ का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबारियों को कोई दया नहीं दी जाएगी। ऑपरेशन के पहले दिन 23 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त की गई थी। दूसरे दिन की कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ कि पुलिस अवैध शराब नेटवर्क पर लगातार नजर रख रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश और छापेमारी से शराब तस्करी और निर्माण को रोकने में सफलता मिली है।
Tagsरायगढ़ऑपरेशन आघातअवैध शराबशराब जब्त36 गिरफ्तार21 जेलआबकारी प्रकरणमहुआ शराबदेशी शराबअंग्रेजी शराबछाल थानाबेहरामारजयपाल राठियाप्रदीप बेहराछाल रेडचक्रधरनगरबरलियानवापालीअजय चौहानपुसौरतरडाजयकुमार यादवदेमति सावतोरन सावघरघोड़ाकोनपाराराजेश चौहानटेरम जुनाडीहदिलबोध राठियाकरीकछारहेमलाल राठियापूंजीपथरागुडगुडएतवार सिंह राठियातराईमालकुमारी उरांवभूपदेवपुरगिण्डोलामनोहर राठियाकुर्रूभाठाशगंगोली लाल रावतखरसियाश्यामलाल केंवटसंजय तुरीनारायण प्रसाद तुरीतमनारलोचन प्रसाद सिदारएसएसपी शशि मोहन सिंहअवैध शराब नेटवर्कशराब तस्करीकानूनी कार्रवाईथाना कार्रवाईरेड अभियानअवैध निर्माणपुलिस छापेमारीशराब वितरणमोटरसाइकिल जब्तअभियान प्रभावकानून कार्रवाईRaigarhOperation Traumaillegal liquorliquor seized36 arrested21 jailedexcise caseMahua liquorcountry liquorEnglish liquorChhal police stationBehramarJaipal RathiyaPradeep BeheraChhal raidChakradharnagarBaraliyaNavapaliAjay ChauhanPusaurTardaJaikumar YadavDemati SawToran SawGharghodaKonparaRajesh ChauhanTeram JunadihDilbodh RathiyaKarikcharHemlal RathiyaPunjipathraGudgudEtwar Singh RathiyaTaraimalKumari OraonBhupdevpurGindolaManohar RathiyaKurrubhathaShagangoli Lal RawatKharsiaShyamlal KewatSanjay TuriNarayan Prasad TuriTamnarLochan Prasad SidarSSP Shashi Mohan Singhillegal liquor networkliquor smugglinglegal actionpolice actionraid campaignillegal constructionpolice raidliquor distributionmotorcycle seizurecampaign impactlaw enforcement actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





