छत्तीसगढ़
ऑपरेशन सिपाही - रक्षा सूत्र के तहत विद्यार्थियों ने बनाई राखियां
Shantanu Roy
7 Aug 2026 11:10 PM IST

x
छग
सूरजपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के ‘‘ऑपरेशन सिपाही-रक्षा सूत्र‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य राज्य आयुक्त के निर्देशन तथा जिला कमिश्नर (स्काउट्स) लता बेक के आदेशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला मुख्य आयुक्त रितेश गुप्ता, जिला सचिव गोवर्धन सिंह एवं विकासखण्ड सचिव बिजेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरापाली, विकासखंड रामानुजनगर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका संचालन एवं मार्गदर्शन शिक्षिका अनीता सिंह एवं स्काउट मास्टर योगेश साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों ने अपने हाथों से रेशमी धागों, ऊन, रंग-बिरंगे मोतियों एवं अन्य सजावटी सामग्री से सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। विद्यार्थियों ने सैनिकों के नाम भावपूर्ण पत्र भी लिखे, जिनमें देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं। पत्रों में विद्यार्थियों ने लिखा कि देशवासी उनके साहस, त्याग और बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे तथा पूरा देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है। तैयार की गई राखियाँ एवं शुभकामना पत्र भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से भारतीय सैनिकों तक भेजे जाने हेतु संकलित किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान, विश्वास और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। विकासखण्ड सचिव बिजेन्द्र साहू ने बताया कि ऑपरेशन सिपाही-रक्षा सूत्र विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अभियान है तथा सैनिकों के लिए राखी एवं शुभकामना पत्र भेजकर बच्चे उनके प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त कर रहे हैं। स्काउट मास्टर योगेश साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना है तथा विद्यार्थियों द्वारा स्वयं राखियां बनाकर सैनिकों के लिए पत्र लिखना सच्चे अर्थों में देशभक्ति और संवेदनशीलता का परिचायक है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान को सर्वोपरि रखने तथा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों में देशभक्ति, सेवा भावना एवं सामाजिक मूल्यों के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया। इस अवसर पर प्रधान पाठक के.के. यादव, अनीता सिंह, रघुनाथ जायसवाल सहित स्काउट-गाइड एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





