छत्तीसगढ़
महासमुंद में उत्साहपूर्वक चला ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026
Shantanu Roy
5 Aug 2026 10:36 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राज्यव्यापी ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026 का महासमुंद जिले में उत्साहपूर्वक संचालन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास श्री टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों के माध्यम से अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाया गया। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों, स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं, धार्मिक संगठनों, राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ तथा जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों ने देश के वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र (राखियां) तैयार करने के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामना संदेश भी लिखे। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों ने भारतीय सैनिकों के प्रति अपने सम्मान, विश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त रूप से व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिलेभर से तैयार किए गए कुल 31,355 रक्षा-सूत्र एवं शुभकामना संदेशों का संकलन किया गया है। इनमें महासमुंद शहरी परियोजना अंतर्गत 3145 रक्षा सूत्र, महासमुंद ग्रामीण से 5814, बागबाहरा परियोजना से 6586, पिथौरा से 2982, बसना से 2483 एवं सरायपाली परियोजना से 10345 रक्षा सूत्र संकलित किया गया। आज कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे, सुलेखा शर्मा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक शीला प्रधान, कुंती यादव और ऋतु सिन्हा को रक्षा सूत्र सौंपकर वीर जवानों को शुभकामना संदेश प्रेषित किए। इन्हें शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर भेजा जा रहा है, जहां से इन्हें देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक पहुंचाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बालिकाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





