छत्तीसगढ़

ऑपरेशन बाज की बड़ी सफलता: सबसे बड़ा शराब तस्कर मनीष शर्मा गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Oct 2025 7:31 PM IST
ऑपरेशन बाज की बड़ी सफलता: सबसे बड़ा शराब तस्कर मनीष शर्मा गिरफ्तार
x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, पिछले 12 वर्षों में नशे के काले कारोबार का लगातार किया खुलासा
इस पूरे नशे के रैकेट के पीछे कांग्रेस के नाडा पैजामा छाप नेताओं का सरगना बताया जा रहा है
जनता से रिश्ता की ख़बरों को देखकर रायपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ चलाया अभियान

Mungeli. मुंगेली। जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन और बिक्री करने वाले आरोपी मनीष शर्मा (41 वर्ष) निवासी कनौजिया कापा,
थाना सिटी कोतवाली
, मुंगेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 92 पाव देशी प्लेन शराब (16.560 बल्क लीटर) जब्त की है। जब्त शराब की कीमत ₹7,360 आंकी गई है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी (CG 28 S 5478) की कीमत ₹1 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल ₹1,07,360 रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को 10 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भूरे रंग की स्कूटी (CG 28 S 5478) में स्लेटी रंग के बैग में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम लिलवाकापा चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। मौके पर ही गवाहों की उपस्थिति में जब्ती कार्रवाई की गई।

अपराध पंजीबद्ध, आरोपी जेल भेजा गया
आरोपी मनीष शर्मा के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 444/2025 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 11 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी और जुआ संबंधी प्रकरण दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट है कि वह लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने जप्त स्कूटी को राजसात (सरकारी स्वामित्व में लेने) की कार्यवाही के लिए अलग से रिपोर्ट भेजी है।

“ऑपरेशन बाज” के तहत सख्त कार्रवाई जारी
एसपी भोजराम पटेल ने जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए “ऑपरेशन बाज” अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिलेभर में लगातार छापेमारी, निगरानी और दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अवैध शराब व नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अभियान में अब तक कई स्थानों से अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की जब्ती की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि आम जनता की सूचना और सतर्कता से ऐसे मामलों पर तेजी से कार्रवाई संभव हो रही है।

पुलिस अधिकारियों का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), उपनिरीक्षक सुशील बंछोर (प्रभारी सायबर सेल) के साथ प्रधान आरक्षक नोखे कुर्रे, आरक्षक यशवंत डाहिरे, तारे कश्यप, रवि मिंज, गिरीराज सिंह, राहुल यादव और दुर्गेश यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे नशे के अवैध व्यापार की जानकारी पुलिस को दें, ताकि दोषियों को कठोर सजा दिलाई जा सके। मुंगेली पुलिस का यह ताजा अभियान स्पष्ट संकेत देता है कि जिले में अवैध शराब तस्करी पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी। लगातार दबिश और गिरफ्तारी से शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। “ऑपरेशन बाज” के तहत की गई यह कार्रवाई न केवल कानून-व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस अब नशे के कारोबारियों पर पूरी तरह सख्त है।
Tagsमुंगेली पुलिसऑपरेशन बाजभोजराम पटेलअवैध शराबआबकारी एक्टमनीष शर्मा गिरफ्तारस्कूटी जप्तकोतवाली पुलिससायबर सेल मुंगेलीअवैध शराब तस्करीछत्तीसगढ़ पुलिसमुंगेली अपराधरायपुर रेंजपुलिस कार्रवाईऑपरेशन बाज अभियानMungeli PoliceOperation BaazBhojram Patelillegal liquorExcise ActManish Sharma arrestedscooty seizedKotwali PoliceCyber ​​Cell Mungeliillegal liquor smugglingChhattisgarh PoliceMungeli crimeRaipur Rangepolice actionOperation Baaz campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story