छत्तीसगढ़

ऑपरेशन अंकुश: तालाब के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Jun 2026 8:02 PM IST
ऑपरेशन अंकुश: तालाब के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात पूछापारा तालाब के पास जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी, ताश की गड्डी और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

जानकारी के अनुसार, 08-09 जून 2026 की दरम्यानी रात को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पूछापारा तालाब के पास 52 पत्ती ताश से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें कृष्णा निराला (25), सूरज कुमार निराला (23), मोहन वासुदेव (32), कुश साहू (31) और अमर यादव (32) शामिल हैं।

ये सभी रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के पास से 8,650 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश की गड्डी और एक दरी जब्त की गई है, जिसे जुआ फड़ में उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके साथ ही मौके पर आरोपियों के उग्र व्यवहार की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ धारा 170/126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” अभियान के तहत की गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक बीरबल भगत, कमलेश यादव, कोमल तिवारी, घनश्याम ध्रुव और प्रदीप मिंज की अहम भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ या सट्टा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और ऐसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
Tagsरायगढ़ पुलिसऑपरेशन अंकुशजुआ रेडपूछापारा तालाब जुआ5 जुआरी गिरफ्तार52 पत्ती ताशछत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियमकोतवाली थाना कार्रवाईएसएसपी शशि मोहन सिंहअवैध जुआ सट्टाजुआ सट्टाअवैध जुआRaigarh PoliceOperation AnkushGambling RaidPoochapara Talab Gambling5 Gamblers Arrested52 CardsChhattisgarh Gambling Prohibition ActKotwali Police Station ActionSSP Shashi Mohan SinghIllegal Gambling BettingGambling BettingIllegal Gamblingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story