छत्तीसगढ़
जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालन व अनुरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम
Shantanu Roy
14 Oct 2025 11:54 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। जल जीवन मिशन, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोण्डागांव द्वारा ज़िले में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस पहल का उद्देश्य ग्राम स्तर पर योजनाओं के सुचारू संचालन, जल संरक्षण और समुदाय की सहभागिता को सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कोण्डागांव श्रीमती अनिता कोर्राम एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंन्द्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण जल योजनाओं की स्थिरता एवं स्वच्छ जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने ग्रामों में लागू करें, ताकि प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर और स्वच्छ जल आपूर्ति के क्षेत्र में आदर्श बन सके। अब तक चार प्रशिक्षण बैच सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं, जिनमें से दो बैच कोण्डागांव विकासखंड तथा दो बैच माकड़ी विकासखंड में आयोजित किए गए।
इन प्रशिक्षणों में सैकड़ों सर्पंच, सचिव और पंप ऑपरेटरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने ग्रामों में जलापूर्ति योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया है, पहला भाग संस्थागत एवं व्यवहारिक है, जिसमें सामुदायिक भागीदारी, जिम्मेदारियाँ, पारदर्शिता और स्वामित्व की भावना पर चर्चा की जाती है, दूसरा भाग तकनीकी प्रशिक्षण का है, जिसमें जलापूर्ति प्रणाली के रखरखाव, मोटर संचालन, जल गुणवत्ता परीक्षण, क्लोरीनीकरण और ऊर्जा संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं। राज्य स्तर पर प्रत्येक जिले से दो मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया है। कोण्डागांव ज़िले के लिए सुहानी बक्शी (संस्थागत एवं व्यवहारिक भाग) और दीपक साहू (तकनीकी भाग) प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं। ये दोनों प्रशिक्षक प्रतिभागियों को व्यवहारिक और तकनीकी दोनों पहलुओं की गहराई से जानकारी दे रहे हैं। इन प्रशिक्षणों का लक्ष्य है कि हर ग्राम पंचायत अपनी जल योजना को स्वयं संचालित करने में सक्षम बने, जिससे योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित हो और हर घर तक स्वच्छ व सुजल जल पहुँचे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





