छत्तीसगढ़

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, सुकमा में मुठभेड़ जारी

jantaserishta.com
23 May 2025 10:17 AM IST
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, सुकमा में मुठभेड़ जारी
x

सांकेतिक तस्वीर

एक नक्सली के मारे जाने की खबर है.
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि किस्टाराम के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG, STF, कोबरा की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल, एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। सुकमा पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story