छत्तीसगढ़

रायगढ़ में ऑपरेशन आघात का बड़ा असर, 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 July 2026 12:08 AM IST
रायगढ़ में ऑपरेशन आघात का बड़ा असर, 5 नशा तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 48 घंटों में 83.840 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59-क के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
ऑपरेशन आघात के तहत लैलूंगा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई 19 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लमड़ांड़ चौक में की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बालक राम राठिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 2,250 रुपये बताई गई है। इसी दिन लैलूंगा पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए धनेश्वर धनवार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो जरीकेनों में रखी 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत लगभग 6 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इसके बाद 20 जुलाई को कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नंदेली स्थित रैनबसेरा सौंरा समाज वार्ड में दबिश दी। यहां से पुलिस ने निकेतन सिदार उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने घर में अलग-अलग जरीकेनों में कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखी थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2,500 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब को बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा था।
वहीं, जूटमिल थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काशीराम चौक रायगढ़ निवासी गंगा बंजारे उम्र 27 वर्ष अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब और 38 पाउच में भरी 6.840 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायगढ़ पुलिसऑपरेशन आघातमहुआ शराब जब्तअवैध शराब कारोबारछत्तीसगढ़ पुलिसरायगढ़ खबरशराब तस्करीआबकारी अधिनियमलैलूंगा पुलिसकोतरारोड़ पुलिसजूटमिल पुलिसशशि मोहन सिंहशराब अपराधअवैध शराबपुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ अपराधशराब गिरफ्तारीमहुआ दारूअपराध समाचारपुलिस अभियाननशामुक्ति अभियानग्रामीण अपराधशराब जब्तीपांच आरोपी गिरफ्ताररायगढ़ क्राइम अपडेटकानून व्यवस्थापुलिस ऑपरेशनआबकारी विभागताजा छत्तीसगढ़ खबरब्रेकिंग न्यूजअवैध कारोबारअपराध जांचस्थानीय समाचारपुलिस सफलताRaigarh PoliceOperation AaghatMahua liquor seizedillegal liquor tradeChhattisgarh PoliceRaigarh newsliquor smugglingExcise ActLailunga PoliceKotraroad PoliceJutmill PoliceShashi Mohan Singhliquor-related crimeillicit liquorpolice actionChhattisgarh crimeliquor-related arrestsMahua liquorcrime newspolice campaignanti-addiction driverural crimeliquor seizurefive accused arrestedRaigarh crime updatelaw and orderpolice operationExcise Departmentlatest Chhattisgarh newsbreaking newsillegal tradecrime investigationlocal newspolice success
Next Story