छत्तीसगढ़
CM पर भूपेश बघेल की टिप्पणी को लेकर ओपी चौधरी का पलटवार, कहा- हीनता बोध से ग्रस्त हैं पूर्व सीएम
Shantanu Roy
15 May 2025 10:14 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल पर तीखा प्रहार किया है। चौधरी ने कहा कि “प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के विरुद्ध भूपेश बघेलजी की हल्की बयानबाजी यह दर्शाती है कि वे बुरी तरह हीनता बोध से ग्रस्त हैं।” उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे देशहित के बड़े अभियान का मजाक उड़ाना, यह दर्शाता है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत भूपेश बघेल को पच नहीं रही है। ओपी चौधरी ने आगे कहा कि “‘आयोजन’ शब्द को लेकर की गई टिप्पणी पर भी भूपेश बघेल की समझ पर सवाल खड़े होते हैं।
प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के विरुद्ध भूपेश बघेलजी की ऐसी हल्की बयानबाजी यह दिखाता है कि वे बुरी तरह हीनता बोध से ग्रस्त हैं।
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 15, 2025
देश हित से जुड़े इतने बड़े विषय का इस तरह मजाक उड़ाने का अर्थ यही है कि पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की यह जीत पूर्व सीएम पचा नहीं पा रहे हैं।
वैसे… https://t.co/XKLgZOAd49
हिन्दी में प्रामाणिक माने जाने वाले नागरी प्रचारिणी सभा के शब्दकोष में ‘आयोजन’ का अर्थ होता है किसी कार्य को सुनियोजित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करना, जिसमें योजना बनाना, संसाधनों का प्रबंधन और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करना शामिल होता है।” मंत्री चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "क्या कांग्रेस यह कहना चाहती है कि ऑपरेशन सिंदूर असंगठित था, या सेना ने इसकी योजना और संसाधन प्रबंधन सही ढंग से नहीं किया?" उन्होंने भूपेश बघेल की पूर्व की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर की गई टिप्पणी को भी याद दिलाया जिसमें बघेल ने कथित रूप से कहा था कि "वहां केवल कौए मरे हैं।" चौधरी ने कहा कि "जनता ने उस भद्दे मजाक का जवाब उन्हें दे दिया था और अब हमारे सैनिकों के शौर्य पर बार-बार सवाल उठाने की परिपाटी बंद होनी चाहिए। यह राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए।"
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





