छत्तीसगढ़

ओपी चौधरी ने ओडिशा प्रवास के दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

Shantanu Roy
24 Aug 2025 11:31 PM IST
ओपी चौधरी ने ओडिशा प्रवास के दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात
x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विमानन क्षेत्र के विस्तार, हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच आपसी सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाकों और औद्योगिक नगरों के लिए बेहतर हवाई सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी हवाई कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है।


वित्त मंत्री ने विशेष रूप से रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे क्षेत्रों को और अधिक एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की मांग रखी। वहीं, केंद्रीय मंत्री नायडू ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत राज्यों को अधिकतम सहयोग दे रही है और छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छोटे और उभरते शहरों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ना है ताकि विकास का लाभ हर स्तर तक पहुंच सके। बैठक को दोनों राज्यों के बीच सहयोगात्मक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के सहयोग से राज्य की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ बनाएगी।
Tagsओपी चौधरीवित्त मंत्रीओडिशा प्रवासनागर विमानन मंत्रीकिंजरापु राममोहन नायडूहवाई कनेक्टिविटीरायपुरबिलासपुरअंबिकापुरजगदलपुरछत्तीसगढ़ विकासOP ChoudharyFinance MinisterOdisha MigrationCivil Aviation MinisterKinjarapu Rammohan NaiduAir ConnectivityRaipurBilaspurAmbikapurJagdalpurChhattisgarh Developmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story