छत्तीसगढ़

कांग्रेस ही समूचे देश को मार्ग प्रशस्त कर सकती है: मोहम्मद असलम

Shantanu Roy
22 Feb 2023 3:46 PM GMT
कांग्रेस ही समूचे देश को मार्ग प्रशस्त कर सकती है: मोहम्मद असलम
x
छग
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न होने वाला है। 24 से 26 फरवरी तक आयोजित इस महाधिवेशन में 12 हजार से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं - नेताओं का आगमन होगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को राज्य बनने के बाद पहली बार अगवानी करने और देश भर से आए कांग्रेस जनों की मेहमान नवाजी करने का मौका मिलेगा। एक तरह से यह पार्टी का कुंभ मेला है, जो कांग्रेस जनों के लिए अति पवित्र है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है की हम सब जानते ही हैं कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी, तभी से अधिवेशन का सिलसिला चल रहा है। छत्तीसगढ़ इस अधिवेशन को लेकर काफी उत्साहित है और उम्मीद है कि इस महाअधिवेशन के बाद कांग्रेस जिन प्रस्तावों को पारित करेगी उस पर संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्य होगा। आने वाले दिनों में इसका परिणाम भी देखने में आएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की 4000 किलोमीटर अति सफल भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से गांव - गांव तक संगठन को खड़ा करने में मजबूती आई है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका स्पष्ट परिणाम आएगा, ऐसा देशवासियों को उम्मीद है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी प्रस्ताव रखा जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने यह भी कहा है कि वर्तमान केंद्र की सरकार जो नफरत का बीज बो रही है, आपस में बंटवारा कर रही है, भाईचारे को समाप्त कर रही है, यह देश के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से लोग त्रस्त हो चुके हैं। देश में किसानों की हालत खराब है, खेती करना मुश्किल हो गया है। ना उचित दाम मिल रहा है और ना ही केंद्र सरकार कृषि उपज को दोगुना करने का वचन निभा रही है। कांग्रेस खेती-बाड़ी और गरीबी उन्मूलन पर भी प्रस्ताव पारित कर सकती है। इसके अलावा राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी इस तरह से महाधिवेशन में 5 वर्षों के कार्यक्रमों की दिशा निर्धारित करेगी। देशवासियों की निगाहें कांग्रेस की ओर टकटकी लगाकर देख रही है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प 85वें महाअधिवेशन में लिए जाने की पूरी संभावना है। सच्चाई यही है कि कांग्रेस ही देश में नफरत और विभाजित राष्ट्र को समाप्त कर सकती है, और समूचे देश को रास्ता दिखा सकती है।
Next Story