छत्तीसगढ़

ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 April 2026 12:16 AM IST
ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। पुलिस को 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन आईपीएल मैचों पर सट्टा खेल और खिलवा रहे हैं। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां आरोपी जशवीर राना को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। वहीं उसका साथी निखिल राजपूत पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी ‘KHELO BAAZI BOOK’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और आईडी का उपयोग कर आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे। इस आईडी में बड़े पैमाने पर लेनदेन होने की जानकारी सामने आई है और इसमें लगभग 72,020 रुपये का बैलेंस भी पाया गया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, डिजिटल डेटा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जशवीर राना (33 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं फरार आरोपी निखिल राजपूत की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 335/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6-क और 7-1 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsकोरबाआईपीएल सट्टाऑनलाइन सट्टेबाजीसाइबर क्राइमकोतवाली पुलिसजशवीर रानानिखिल राजपूतKHELO BAAZI BOOKछत्तीसगढ़ जुआ अधिनियमपुलिस कार्रवाईKorbaIPL bettingonline bettingcyber crimeKotwali policeJashveer RanaNikhil RajputChhattisgarh Gambling Actpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story