छत्तीसगढ़

महामाया मंदिर में फ्रॉड...ट्रस्ट के खाते से 27 लाख रुपए की ठगी...फर्जी चेक से निकाली गई रकम

jantaserishta.com
19 March 2021 7:56 AM IST
महामाया मंदिर में फ्रॉड...ट्रस्ट के खाते से 27 लाख रुपए की ठगी...फर्जी चेक से निकाली गई रकम
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

बिलासपुर: ऑनलाइन ठगी करने वालों के हौसले बुलंद है, वे लगातार लोगों को अलग-अलग माध्यम से चूना लगाने में लगे हुए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर ट्रस्ट के खाते से 27 लाख रुपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि पैसों का आहरण 6 अलग-अलग चेक से किया गया है। मामले को लेकर ट्रस्ट ने रतनपुर थाने और बैंक में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर महामाया मंदिर के खाते से 27 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है। पैसे का आहरण भोपाल से 6 अलग—अलग चेक के माध्यम से किया गया है, जबकि मूल चेक मंदिर ट्रस्ट के पास मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने क्लोन चेक के जरिए इस करतूत को अंजाम दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story