छत्तीसगढ़
दिव्यांग यात्रियों को रियायती यात्रा टिकट की सुविधा के लिए दिव्यांग कार्ड की ऑनलाइन सुविधा
Shantanu Roy
19 Feb 2025 7:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल ने बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए निरन्तर कार्यरत है। सभी स्टेशनों पर मापदंड के अनुसार अधिक से अधिक यात्री सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। दिव्यांगजनों के प्रति अपने सामाजिक दायित्व तथा कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों एवं ट्रेनों में अनेक दिव्यांग फ्रेंडली यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांग यात्री बिना किसी अन्य के सहयोग के अपनी जरूरतों के सभी काम आत्मनिर्भरता पूर्वक स्वयं कर सके इसके लिए रेलवे स्टेशनों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए दिव्यांग फ्रेंडली यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। स्टेशनों एवं ट्रेनों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली यात्री सुविधाओं की वजह से दिव्यांग रेल यात्रियों की संख्या में भी दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
दिव्यांग यात्रियों को रियायती यात्रा टिकट की सुविधा के लिए दिव्यांग कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से https://divyangjanid.indianrail.gov.in/ के आधिकारिक पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे दिव्यांगजन का नाम पिता का नाम जन्म तिथि डॉक्टर का नाम रजिस्ट्रेशन नंबर इत्यादि पूर्ण डाटा भरकर दिव्यांगजन के संबंधित सभी दस्तावेजों को स्वयं प्रमाणित कर अपलोड करना है जैसे एड्रेस प्रूफ, कंसेशन सर्टिफिकेट, डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र पहचान पत्र इत्यादि, उपरोक्त साइट पर दस्तावेज अपलोड होने के बाद उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संबंधित सूचनाएँ प्राप्त होती है एवं सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्ड बनने की सूचना प्राप्त होने पर दिव्यांगजन अपना कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। कंसेशन सर्टिफिकेट का नया प्रारूप 01 फरवरी, 2025 से आया है जिसमे दृष्टि बाधित एवं अन्य दिव्यांगजन के लिए नया प्रारूप उपरोक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर जिला चिकित्सालय से प्रमाणित करवाकर दिव्यांगजन साईट पर अपलोड किया जा सकता है।
दिव्यांग जनों के ऑनलाइन कार्ड की सुविधा होने से दिव्यांग जनों को रेलवे कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होती इससे उनके समय की बचत एवं आने-जाने में होने वाली असुविधा से राहत मिलती है। ऑनलाइन रियायती यात्रा टिकट प्राप्त कर सकेगें। रायपुर रेल मंडल में दिव्यांग जनों के लिए 01 नवम्बर, 2024 से अब तक ऑनलाइन 97 दिव्यांग कार्ड जारी किए जा चुके हैं। एवं पूर्व में जारी किये गए कार्ड उनकी वैध्यता तक मान्य रहेंगे उसके पश्चात् वे ऑनलाइन में आवेदन कर सकते है रायपुर रेल मंडल में दिव्यांगजनों को रियायती यात्रा टिकट की सुविधा के लिए 3014 दिव्यांग कार्ड जारी किये गए है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाएं
स्टेशनों एवं प्लेटफार्म पर प्रवेश के लिए विशेष रूप से रैंप तैयार किए गए है जिसकी सहायता से दिव्यांग यात्रीगण आसानी से प्लेटफ़ॉर्म मे प्रवेश कर सकते है । दिव्यां गों को स्टेसशन प्लेिटफार्म में प्रवेश की सुविधा के लिए स्टेाशनों पर रैंप की सुविधा दी गई है । एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से पहुँचने के लिए फुट ओवर ब्रिज के साथ रैम्प की सुविधा दी गई है । साथ ही टिकट काउंटरों पर भी रैम्प की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे दिव्यांग यात्रीगण आसानी से टिकट ले सकें।
* बिना किसी की मदद के बगैर दिव्यांग यात्री आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुँच सके इसके लिए स्टेशनों पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
* पोर्टेबल रैम्पद : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों पर "दिव्यांग" यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश करने की सुविधा के लिए पोर्टेबल रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
* दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय: स्टेशनों पर "दिव्यांगों" के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध है ।
* ट्रेनों में दिव्यांगजन के लिए एक अलग कोच की सुविधा प्रदान की गई है । इन कोचों में चौड़े प्रवेशद्वार, चौड़े बर्थ, विशेष शौचालय एवं उसमें व्हील चेयर के लिए निर्धारित स्थान, अतिरिक्त ग्रैब रेल आदि सुविधाएं उपलब्ध है । नए एलएचबी कोचों में अंतिम कोचों को एलएसएलआरडी कोचों को डिजाइन किया गया है, जो कि दिव्यांग अनुकूल कोच है ।
• टेक्टाइल मैप : दृष्टी बाधित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 20 स्टेशनों पर "दिव्यांग" यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देशों के लिए टेक्टाइल मैप की सुविधा प्रदान की गई है । इसमें ब्रेल लिपि में मेटल के विशेष प्रकार से बने स्टीकर लगाये गए है जिनको छूकर दृष्टी बाधित यात्री रेलवे से संबन्धित नियमों, सूचनाओं, सुविधाओं की जानकारी को हाथ से छूकर समझ सकते है । बिलासपुर एवं नागपुर के बीच शुरू की गई वंदेभारत एक्सप्रेस में प्रत्येक सीट के हैंडल में ब्रेल लिपि नंबर लिखे हुए है । इसके साथ ही इस ट्रेन में दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
• रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा, सूचना, जानकारी एवं घोषणाओं को दृष्टी दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए हर आने-जाने वाले गाड़ी की सूचना, कोचो की स्थिति, एवं प्लेटफार्म नंबर आदि को लगातार लाउड स्पीकरों द्वारा उद्दघोषणा की जाती है ।
• श्रव्य दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर आने-जाने वाले गाड़ी की सूचना, कोचो की स्थिति एवं प्लेटफार्म नंबर, कोचो के सीक्वेंस सभी जानकारियां, ट्रेनों के समय आदि का एलईडी ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कोच इंडिकेशन बोर्ड, द्वारा डिस्प्ले की जाती है ।
• दिव्यांगों को स्टेशनों पर शीतल पेयजल प्राप्त करने के लिए अलग से विशेष ड्रिंकिंग वाटर काउंटर भी मुहैया कराई गई है ।
• दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए रायपुर, दुर्ग, स्टेशनों में बैटरी आपरेटेड कार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
• दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए स्टेशनों पर व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर आदि की भी व्यवस्था स्टेशनों पर निःशुल्क दी गई है ।
• फीडबैक के लिए पब्लिक ग्रीवान्स पोर्टल, रेल मदद, हेल्पलाइन नं139 से सुझाव/प्रतिक्रिया प्राप्त होती है । प्राप्त फीडबैक के आधार पर, जहां भी आवश्यक और व्यवहार्य पाया गया, उपचारात्मक कार्रवाई की जाती है ।
इस प्रकार दिव्यांग रेल यात्री स्वयं बिना किसी के आश्रय के बिना या मदद के बिना रेल यात्रा के दौरान अपनी कठिनाईयो कम से कम करते हुये अपनी रेल यात्रा पूरी कर सकता है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए दिव्यांगजनों के यात्रा अनुभव में निरंतर बेहतरी का प्रयास कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





