छत्तीसगढ़

ऑनलाइन दरबार: आईजी ने प्रत्येक शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने का लिया निर्णय

Nil dhankar
1 Jun 2022 3:19 PM IST
ऑनलाइन दरबार: आईजी ने प्रत्येक शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने का लिया निर्णय
x

रायपुर। आईजी रतनलाल डांगी अब पुलिस स्टाफ से हर शुक्रवार को वर्चुअली संवाद करेंगे. पुलिस स्टाफ अपनी समस्याएं लेकर दूर-दूर से बिलासपुर रेंज कार्यालय उपस्थित होते हैं. इससे थाना के काम प्रभावित होने के साथ जवानों का आर्थिक नुकसान भी होता है. इसके चलते आईजी ने यह निर्णय लिया है.

आईजी प्रति शुक्रवार सुबह 8 से 9 के बीच अपने कार्यालय से ही वर्चुअली कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे. कोई भी कर्मचारी जो अपनी समस्या आईजी के सामने रखना चाहते हैं वे सुबह की जनरल परेड में शामिल होने के बाद रक्षित केंद्र से ही अपने आवेदन के साथ संवाद कर सकेगा. इस आवेदन का एसपी परीक्षण करके आईजी कार्यालय भेज देंगे, जहां उचित समाधान किया जाएगा.

Next Story