छत्तीसगढ़
आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा, दो युवक गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 April 2024 7:49 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायगढ़: शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. साइबर सेल और पुलिस की टीम ने शहर में दो और युवकों को दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है. बता दें कि रविवार को शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था.
अब एक बार फिर साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक पर 2 युवकों को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा है. साथ ही एक आरोपी के पास से 15,000 रुपये नकद और करीब 42,000 रुपये का मोबाइल जब्त किया गया है. वहीं दूसरे आरोपी के पास 20,000 रुपये नकद और करीब 1 लाख 30 हजार रुपए का मोबाइल जब्त किया गया है.
ये दोनों आरोपी क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा पर पैसा लगाते पकड़े गए हैं. आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक भी मिला है. दोनों आरोपियों पर कोतवाली थाना में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे कुल 2 लाख 7 हजार रुपये भी जब्त की है.
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टाऑनलाइन सट्टाCG NewsChhattisgarh NewsChhattisgarhonline betting on IPL cricket matchonline betting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





