छत्तीसगढ़

आईटीआई में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 6 नवम्बर तक

jantaserishta.com
2 Nov 2020 6:22 PM IST
आईटीआई में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 6 नवम्बर तक
x

रायपुर:- प्रदेश के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 से 6 नवम्बर तक कर सकते हैं।

संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण ने बताया कि राज्य में संचालित शासकीय आईटीआई में सत्र 2020-21 (एक वर्षीय कोर्स) और 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से पहले 11 सितम्बर तक उसके बाद 18 से 23 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित कर प्रवेश की कार्यवाही की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक हो, वे रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए 4 से 6 नवम्बर तक पुनः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए आवेदनों और पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रवीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story