छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, एसपी ने की पुष्टि

Admin2
5 Aug 2021 11:05 AM IST
IED ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, एसपी ने की पुष्टि
x
छत्त्तीसगढ़

दंतेवाड़ा। माओवादियों के लगाए आईईडी (IED) की चपेट में आज एक बोलेरो आ गई. घटना में एक की मौत हो गई हैं. अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कमांड आईडी लगाकर ब्लास्ट किया. इससे पहले भी नक्सलियों ने इस क्षेत्र में बैनर पोस्टर डालकर आम नागरिक को इस मार्ग पर आने जाने के लिए प्रतिबंध लगाया था. इस घटना की पुष्टि करते हुये एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मृतक की पहचान श्रमिक धन सिंह के रूप में की गई है. जो कि भगतवाही बालाघाट का निवासी था.


Next Story