छत्तीसगढ़
सद्भावनापूर्वक अनुशासित होकर हमेशा खेलना चाहिए: Collector
Shantanu Roy
17 Aug 2024 8:30 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा और परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस की संध्या में पंडित लोचन प्रसाद पांडेय कालेज सारंगढ़ के मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच में शामिल हुए। मैच का शुभारंभ कलेक्टर साहू और एसपी पुष्कर शर्मा ने फुटबॉल को किक मारकर किया। सारंगढ़ ब्लॉक के गांव छुहीपाली और सुलोनी के मध्य यह फुटबॉल मैच आयोजित किया गया, जिसमें सुलोनी की टीम ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर पत्रकार गोल्डी नायक, गोविंद बरेठ, फकीरा यादव, पशु चिकित्सक डॉ बी आर तिवारी, प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार सहित फुटबॉल के सीनियर और जूनियर कोच खिलाड़ी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि सद्भावनापूर्वक अनुशासित होकर हमेशा खेल खेलना चाहिए। खिलाड़ी खेल के लिए नए स्थान और लोगों से मिलते हैं तो बाहरी दुनिया के बारे में और जीवन के जरूरी आवश्यकता का ज्ञान होता है। उन्होंने जिले के खिलाड़ी को चयन करने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने खेल अधिकारी को निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





