छत्तीसगढ़

एक इनामी नक्सली ढेर: दंतेवाड़ा में CAF और DRG के जवानों को मिली बड़ी सफलता

Admin2
13 Jan 2021 11:10 AM IST
एक इनामी नक्सली ढेर: दंतेवाड़ा में CAF और DRG के जवानों को मिली बड़ी सफलता
x

छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने 5 लाख के ईनामी नक्सली हिड़मा मुचाकी को मार गिर गिराया है। आरोपी के पास से सुरक्षा बल के जवानों ने 9 एमएम का एक पिस्टल बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र स्थित चिकपाल और मारजुम के जंगल में आज तड़के डीआरजी, सीएएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक ईनामी नक्सली हिड़मा मुचाकी मारा गया। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।

Next Story