छत्तीसगढ़
एक्सीडेंट में एक की मौके पर मौत, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस
jantaserishta.com
21 Oct 2025 7:03 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: जिले में NH-130C पर भिरालाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बीके चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान विधायक जनक ध्रुव के पुत्र चित्रांश ध्रुव ने मानवीय पहल दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। मृतक की पहचान टीमनपुर निवासी किसन नेताम के रूप में हुई है। फिलहाल, गरियाबंद पुलिस ने जीरो में प्रकरण दर्ज कर मैनपुर थाने को केस स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Tagsगरियाबंदगरियाबंद न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़एक्सीडेंटGariabandGariaband NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





