छत्तीसगढ़

बैकुंठपुर में कारों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

Nilmani Pal
20 April 2026 5:41 PM IST
बैकुंठपुर में कारों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत
x

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एक अर्टिगा वाहन पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO का बोर्ड भी लगा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हाे गया है। गौरतलब है कि एक ही दिन में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story